डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी,फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी,फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने दी श्रद्धांजलि

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077,9838839168

फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 27 जुलाई 2026, सोमवार को फतेहगढ़ स्थित मोहम्मद युनुस अंसारी के आवास पर आयोजित किया गया।विचार गोष्ठी का संचालन रिजवान अहमद ताज ने किया। इसमें जिले भर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और डॉ. कलाम के जीवन, शिक्षा तथा विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में हाजी अलादीन, सतेंद्र शाक्य एडवोकेट, वारिस पठान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वसीम जमा खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारिक बशीर,इरशाद, कृष्ण गोविंद अली, सर्वेश अंबेडकर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जवाहर सिंह गंगवार, किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर, विकास अग्निहोत्री, रामपाल सिंह, जाहिद, जुम्मन राजा खान, ताज खां, पूर्व प्रधान कृष्ण गोविंद, अनीस अहमद एडवोकेट, मोहसिन शमशी एडवोकेट, जहान सिंह लोधी, रितेश प्रजापति और मजहर मोहम्मद खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने डॉ. कलाम की जयंती के अवसर पर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) देने की घोषणा की।वक्ताओं ने डॉ. कलाम को एक सच्चे देशभक्त और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग "सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करो" पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में, डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।