बुढ़ार/मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक संपन्न, विनोद कुमार पांडे बने प्रदेश महासचिव एवं संभागीय प्रमुख

विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ 

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक संपन्न, विनोद कुमार पांडे बने प्रदेश महासचिव एवं संभागीय प्रमुख

बुढ़ार। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया रजिस्टर्ड) की बैठक नगर पालिका सभाकक्ष बुढ़ार में आयोजित हुई।

बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, ₹50 लाख दुर्घटना बीमा, आयुष्मान योजना एवं संगठन की 14 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई।
बैठक में टी.टी.एन. न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ विनोद कुमार पांडे को प्रदेश महासचिव एवं संभागीय प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्हें संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिससे बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार जुड़े हुए हैं। संगठन पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार, समाचार कवरेज के दौरान झूठे मुकदमों में फंसाने, मारपीट, धमकी एवं उत्पीड़न जैसे मामलों के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहा है।
वहीं देवेंद्र सिंह राजपूत को छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र, प्रमाण-पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति की भी सहभागिता रही।