विप्लव पार्टी ने कारगिल विजय दिवस मनाया,: शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का सम्मान
विप्लव पार्टी ने कारगिल विजय दिवस मनाया,: शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का सम्मान
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077,9838839168
फर्रुखाबाद में विप्लव पार्टी ने 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय, प्रयाग नारायण हॉस्पिटल, बढ़पुर में आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरविंद गुप्ता ने की, जबकि ओम प्रकाश शर्मा ने इसका संचालन किया।
इस अवसर पर कई सम्मानित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे, जिनमें रामदास, अजय वर्मा, बृजेंद्र सिंह चौहान, जे.एस. चंदेल, सर्वेश कुमार माथुर, राम प्रसाद, पी.पी. सिंह, ओम नारायण यदुवंशी, हेत सिंह, प्रेमपाल सिंह, गंगाधर सिंह यदुवंशी, ओम प्रकाश शर्मा, रवींद्र नाथ दिवाकर, सतवीर सिंह परमार, आशीष जाटव, देवेंद्र दुबे, दीपू जाटव और राजू शामिल थे।
वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों के बलिदान को याद किया और कहा कि देश की रक्षा के लिए सैनिकों का त्याग अविस्मरणीय है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इन बलिदानों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें देश की सुख-समृद्धि और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Tags:
फर्रुखाबाद