इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में जमीन विवाद को लेकर परिवार ने जताई जान-माल की आशंका, पुलिस से सुरक्षा की मांग
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
जसवंतनगर में जमीन विवाद को लेकर परिवार ने जताई जान-माल की आशंका, पुलिस से सुरक्षा की मांगजसवंतनगर/इटावा। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में एक पक्ष ने विपक्षियों पर डराने-धमकाने और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बहादुरपुर, थाना बलरई निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र मुकुट सिंह यादव ने सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका कुछ लोगों के साथ भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी लगातार तहसील जसवंतनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही गांव और उनके घर के आसपास चक्कर लगाकर लोगों से उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि विपक्षियों के खिलाफ पहले से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनका कहना है कि विपक्षी उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
