फतेहगढ़ में एजुकेशनल मूवमेंट सोसायटी की बैठक,सालाना कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित।

फतेहगढ़ में एजुकेशनल मूवमेंट सोसायटी की बैठक,सालाना कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित।

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में एजुकेशनल मूवमेंट सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक इस्लामिया पब्लिक स्कूल हाथीखाना में संपन्न हुई। सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसर ख़ालिक़ एडवोकेट ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सोसायटी के सालाना कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में मेधावी छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मानित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि छात्रों को कार्यक्रम की पूरी जानकारी हो और वे अपने परिणाम केंद्रों पर जमा कराएं।
सोसायटी के सचिव सैय्यद रिजवान अली ने बताया कि सालाना कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य अतिथि, कार्यक्रम की तारीख और स्थान को अंतिम रूप दे दिया गया है, साथ ही अन्य आवश्यक कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं।

श्री अली ने बताया कि सोसायटी द्वारा हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाना है। इसका लक्ष्य है कि अन्य बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित हों और देश व जिले का नाम रोशन करें।

आज की बैठक में सोसायटी के सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी सदस्यों की राय को ध्यान में रखते हुए,11 बजे 2 अगस्त को मधुर मिलन गेस्ट हाउस के एसी हॉल में होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए दुआ भी की गई। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव सैयद रिजवान अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसर ख़ालिक़ एडवोकेट, अनवर जमाल सिद्दीकी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष असलम अब्बासी, महफूज हुसैन जैदी, सलीम अहमद, सुहेल अहमद फारूकी एडवोकेट, तसब्बर हुसैन, अंसार सिद्दीकी, ज़ुबैर खान, तौसीफ़ अली एडवोकेट, खुर्शीद अहमद, अफजल अहमद खान, फरियाब खान, जीशान अंसारी, तालिब मंसूरी और फरहाज तारिक मौजूद रहे।