इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में कृभको का आय वृद्धि कार्यक्रम, महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का संबल।

M.S VERMA 

MANOJ KUMAR 

जसवंतनगर में कृभको का आय वृद्धि कार्यक्रम, महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का संबल..

इटावा/जसवंतनगर कृभको इटावा द्वारा रविवार को सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत अंगीकृत ग्राम अजनौरा में आय वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव की तीन गरीब एवं असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृभको की ओर से निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला सहायक अधिकारी (सहकारिता) नवीन कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम प्रधान मनोज कुमार तथा कृभको इटावा के क्षेत्र प्रतिनिधि राजीव कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम अजनौरा के लगभग 80 किसानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर किसानों के साथ उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग, मिट्टी परीक्षण के आधार पर खाद के प्रयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भारत सरकार की पीएम-प्रणाम (PM-PRANAM) योजना की जानकारी दी गई और अत्यधिक यूरिया के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

कृभको के अधिकारियों ने जैविक खाद, गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट, ग्रीन मैन्योर, कृभको कम्पोस्ट, एफओएम खाद सहित कृभको के विभिन्न उत्पादों—सिवारिका, जिंक, जैविक पोटाश, तरल जैव खाद एवं राइजोसुपर—के उपयोग और उनके लाभों की जानकारी किसानों को दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।