हृदहदि‌यापुल, मंदिर में श्री श्री 1008 शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आयोजन

 


हृदहदि‌यापुल, मंदिर में श्री श्री 1008 शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आयोजन

देवघर । भक्ति, धर्म, आस्था, श्रद्धा, व समर्पण का प्रतीक हदहदियापुल स्थित सार्वजनिक काली मंदिर प्रांगण में श्री श्री 1008 शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह धूमधाम व भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य यजमान टनटन सिंह व उनकी अधा'न्गिनी रीना सिंह को पुरोहितों व पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान व वैदिक मंन्त्रोंच्चार के साथ पूजन कार्य करवाया गया। आज, आयोजन के दूसरे दिन पूजन, अधिवास एवं संध्या मे नगर भ्रमण कार्यक्रम धूम धाम से किया गया। तत्पश्चात् तीसरे व अंतिम दिन शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक व हवन के साथ यज्ञ समारोह कार्यक्रम का समापन होगा। इस भक्तिमय भव्य आयोजन में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है । श्रद्धा, भवित, और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में भवतों की भीड़ देखी जा रही है। इर्द-गिर्द व आस-पास के क्षेत्रों का पूरा वातावरण भवितमय हो गया है। देर रात्रि तक भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।