खुर्शीद, जुनैद मम्मा कायमगंज गऊटोला पहुंचे,लोगों से मिलकर सुनीं समस्याएं, दिया सहयोग का भरोसा
खुर्शीद, जुनैद मम्मा कायमगंज गऊटोला पहुंचे,लोगों से मिलकर सुनीं समस्याएं, दिया सहयोग का भरोसा
रेहान उमरख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद आज पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने अमेठी में जनसंपर्क किया और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, फर्रुखाबाद में युवा कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद और जुनैद मम्मा ने कायमगंज के गऊटोला क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात की।
अमेठी में लुईस खुर्शीद ने ज़र्दोजी व्यापारी अकरम शेर खान के आवास पर एक जनसंपर्क बैठक की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
इसके बाद, उन्होंने अमेठी के अफ़रीदी मुहल्ले का दौरा किया। वहां उन्होंने तीन परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हाशिम अली खान की पत्नी, इखलाक अली खान की पत्नी और बीड़ी वालों की पत्नी के निधन पर परिजनों को ढांढस बंधाया।
दूसरी ओर, फर्रुखाबाद में कांग्रेस युवा नेता उमर खुर्शीद और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट जुनैद मम्मा ने कायमगंज के गऊटोला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।
जनसंपर्क के दौरान दोनों नेताओं ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, उनके सुझाव लिए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उमर खुर्शीद और जुनैद मम्मा ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी दोहराया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उजैर खां, शारिक खां, अकरम शेर खान मौजूद रहे l
इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद