इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में नए एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता
M.s verma
Manoj kumar
जसवंतनगर में नए एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता
जसवंतनगर। मॉडल तहसील जसवंतनगर में नवागत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, राजस्व मामलों का निष्पक्ष समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
नवागत एसडीएम ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभिषेक प्रताप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि तहसील प्रशासन में जनसुनवाई और समस्याओं के निस्तारण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
