इटावा: इटावा SOG टीम पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 घंटे चला एनकाउंटर; जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर, 2 सिपाही घायल

M.s verma

इटावा SOG टीम पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग: 2 घंटे चला एनकाउंटर, 300 जवानों ने खेत घेरा; ट्रेन से कूदकर भागे थे दो सिपाही घायल; जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर 

📍 इटावा/फिरोजाबाद

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची इटावा एसओजी टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। हमले में एसओजी के आरक्षी डेविड चौहान और आरक्षी पुष्पेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, इटावा एसओजी टीम फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास वांछित अपराधियों की तलाश में पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश मारा गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मुठभेड़ में दूसरा भी मारा गया.

#Etawah #Firozabad #SOG #Encounter #Police #BreakingNews #News