फर्रुखाबाद: दरगाह पर उर्स का आगाज़, चिराग-ए-रोशनी की रस्म हुई,सुबह कुरान खानी, फूल-चादर पेश; सज्जादा नशीन ने जायरीनों को बुलाया
फर्रुखाबाद: दरगाह पर उर्स का आगाज़, चिराग-ए-रोशनी की रस्म हुई,सुबह कुरान खानी, फूल-चादर पेश; सज्जादा नशीन ने जायरीनों को बुलाया
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ शहर में स्थित ऐतिहासिक दरगाह हज़रत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा पर 28 जुलाई 2026 से उर्स का आगाज़ हो गया है। गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल इस दरगाह पर उर्स की शुरुआत चिराग-ए-रोशनी की रस्म के साथ हुई।
उर्स के पहले दिन सुबह 6 बजे कुरान खानी का आयोजन किया गया। इसके बाद दरगाह पर फूल और चादर पेश की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीनों ने हाजिरी दी और अपनी अकीदत पेश की। शाम को लंगर भी तकसीम किया गया।
इस अवसर पर दरगाह के सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम उर्फ मोहम्मद मियां ने बताया कि चिराग-ए-रोशनी के साथ उर्स का आगाज़ हो चुका है। उन्होंने सभी जायरीनों से उर्स में शामिल होकर सवाब हासिल करने की अपील की। यह उर्स चार दिनों तक, यानी 28, 29, 30 और 31 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा।
इस मौके पर आसिफ़ इसरार साबरी, रफत हुसैन, मोबीन साबरी, आफताब साबरी, फ़ज़ल साबरी, राहुल, राजेश और शिवम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद