इटावा/जसवंतनगर: हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

 M.s verma

Manoj kumar 

हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

जसवंतनगर। कस्बा स्थित हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता भुल्लन सिंह एवं वरिष्ठ लिपिक प्रताप सिंह शाक्य के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने दोनों के लंबे, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

समारोह में विद्यालय के प्रबंधक राहुल गुप्ता एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रामचरितमानस और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भुल्लन सिंह और प्रताप सिंह शाक्य ने वर्षों तक विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्य और अनुशासन की प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को भी मिलती रहेगी।
कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह का संचालन शिक्षक राधाकृष्ण कठेरिया ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी और उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।