फर्रुखाबाद: वरिष्ठ अधिवक्ता ने छोड़ी भाजपा, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) में शामिल, बने जिलाध्यक्ष
फर्रुखाबाद: वरिष्ठ अधिवक्ता ने छोड़ी भाजपा, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) में शामिल, बने जिलाध्यक्ष
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता शिवेंद्र मोहन मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें तत्काल प्रभाव से जनपद फर्रुखाबाद के 'अधिवक्ता प्रकोष्ठ' का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान के अनुमोदन से किया गया।
पार्टी के अनुसार, श्री मिश्रा ने कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' की कार्यशैली और जनहितैषी विचारों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि श्री शिवेंद्र मोहन मिश्रा का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल अधिवक्ता प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार होगा और पार्टी की नीतियाँ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचेंगी। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष श्री शिवेंद्र मोहन मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया और जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
श्री मिश्रा ने कहा कि फर्रुखाबाद में परिवर्तन आवश्यक है, और यह परिवर्तन जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के माध्यम से जनता के सहयोग से अवश्य होगा।
इस अवसर पर जिला सचिव सिद्धांत सिंह, अरविंद सिंह चौहान सहित आशुतोष दुबे, अनमोल दीक्षित, प्रदीप चौहान, विकास दीक्षित, एकलव्य राजपूत, विजय कुमार शर्मा, गगन शर्मा और प्रभात मिश्रा उपस्थित थे। लगभग 25 अन्य लोगों ने भी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को और मजबूती मिली।
Tags:
फर्रुखाबाद