पेट्रोल पंप NOC पर डीएम ने की समीक्षा बैठक,फर्रुखाबाद में लंबित 35 मामलों पर अधिकारियों को निर्देश
पेट्रोल पंप NOC पर डीएम ने की समीक्षा बैठक,फर्रुखाबाद में लंबित 35 मामलों पर अधिकारियों को निर्देश
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में 13 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल पंपों के विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लंबित मामलों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग, अपर जिलाधिकारी, समस्त एसडीएम, PWD के दोनों EXN, विद्युत विभाग के EXN, अग्निशमन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, तथा IOCL और BPCL कंपनियों के सेल्स ऑफिसर सहित सभी संबंधित आवेदक उपस्थित रहे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वप्रथम अवगत कराया कि जनपद में NOC जारी करने हेतु अपर जिलाधिकारी नोडल अधिकारी नामित हैं। उनके पटल से प्राप्त सूची के अनुसार जनपद में कुल 35 प्रकरण NOC हेतु लंबित हैं, जबकि संबंधित तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर्स के अनुसार केवल 22 प्रकरण ही लंबित बताए गए।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो प्रकरण अतिरिक्त हैं अथवा आवेदक की NOC लेने में रुचि नहीं है, उन प्रकरणों को संबंधित सेल्स ऑफिसर निरस्त किए जाने हेतु लिखित रूप में अपर जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत करा दें।
इसके उपरांत, जिलाधिकारी ने एक-एक करके आवेदकों से बात करते हुए संबंधित पेट्रोल पंपों की NOC के संबंध में समीक्षा प्रारंभ की। इस दौरान कुल चार प्रकरण ऐसे पाए गए जिन पर पीडब्ल्यूडी द्वारा इंटरसेक्शन से संबंधित आपत्ति लगाई गई थी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को टीम गठित कर इन मामलों के निराकरण हेतु निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त, वन विभाग एवं अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया गया कि उनके स्तर पर जो भी NOC लंबित हैं, उनको नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
Tags:
फर्रुखाबाद