इटावा: सैफई यूनिवर्सिटी के पास नाले में मिला क्लर्क का श**v: शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, प्राइवेट कॉलेज में नौकरी करते थे

 M.s verma

इटावा: सैफई यूनिवर्सिटी के पास नाले में मिला क्लर्क का श**v: शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, प्राइवेट कॉलेज में नौकरी करते थे

इटावा। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाहर स्थित नाले में शनिवार दोपहर एक युवक का S00व मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में s0व पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय आलोक यादव उर्फ रवि, निवासी रहमतपुर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। वर्तमान में वह इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे थे और सैफई के एक निजी विद्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी और पीजीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए।

पुलिस को मृतक की बाइक नाले के पास पुलिया के किनारे खड़ी मिली। परिजनों ने बताया कि आलोक शुक्रवार शाम घर से निकले थे। रात में उन्हें सैफई क्षेत्र में देखा गया था, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला नाले में गिरने से डूबकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।