इटावा: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
M.s verma
Manoj kumar
इटावा: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
जसवंतनगर (इटावा)। जसवंतनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामू और अजय कुमार, निवासी मोहल्ला यादव नगर, गुलाबबाड़ी, जसवंतनगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-द्वितीय), इटावा की अदालत से वाद संख्या 27904/2022 में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2022 में जसवंतनगर थाने में दर्ज हुआ था। मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (महिला के साथ क्रूरता) और धारा 323 (मारपीट) के तहत पंजीकृत है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को इटावा न्यायालय में पेश कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है।
