इटावा: बलरई थाना को मिले नए थाना प्रभारी, आलोक कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार
M.S verma
Manoj kumar
बलरई थाना को मिले नए थाना प्रभारी, आलोक कुमार सिंह ने संभाला कार्यभारइटावा। जनपद इटावा के थाना बलरई में नए थाना प्रभारी निरीक्षक के रूप में आलोक कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व यहां तैनात थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह का स्थानांतरण थाना बढ़पुरा होने के बाद यह जिम्मेदारी आलोक कुमार सिंह को सौंपी गई है।
कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने थाने में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना तथा पीड़ितों को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाना होगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।
नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की उम्मीद है।
