इटावा/जसवंतनगर: लगातार बारिश से कच्ची छत ढही, बड़ा हादसा टला; परिवार का हजारों का नुकसान
M.S verma
Manoj kumar
लगातार बारिश से कच्ची छत ढही, बड़ा हादसा टला; परिवार का हजारों का नुकसानजसवंतनगर/इटावा। लगातार हो रही बारिश गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भावलपुर में शुक्रवार देर रात एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य और छोटे बच्चे कुछ दूरी पर सो रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भावलपुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र छंगेलाल के कच्चे मकान की छत लगातार बारिश के कारण कमजोर होकर देर रात अचानक गिर गई। छत गिरने से घर में रखी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अनाज, बिस्तर, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
पीड़ित परिवार ने लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है और वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित रहने की व्यवस्था मिल सके।
