इटावा/जसवंतनगर: नाबालिग़ से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कसा शिकंजा
M.S verma
Manoj kumar
नाबालिग़ से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने कसा शिकंजा
जसवंत नगर । थाना जसवंत नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को धरदबोचा है।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 6 जुलाई 2026 की दरमियानी रात उनके गांव के अलकेश उर्फ बाबी पुत्र मुन्नालाल ने उनकी 14 वर्षीय बेटी को घर में घुसकर जबरदस्ती पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी भागकर वहां से निकल गई।
तहरीर में शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जब वह 7 जुलाई की सुबह अलकेश के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने धमकी दी कि "अगर तुम लोगों ने मुकदमा लिखवाया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा"। शिकायत के आधार पर थाना जसवंत नगर पुलिस ने एफ आई आर भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 75, 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7, 8 के तहत मामला पंजीकृत किया है।
कोतवाली प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई शुभम वर्मा को सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और बयान दर्ज किए जाएंगे।
