इटावा/जसवंतनगर: जैनपुर-नागर में युवक पर चाकू से हमला, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
M.S verma
Manoj kumar
जैनपुर-नागर में युवक पर चाकू से हमला, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जजसवंतनगर/इटावा। थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम जैनपुर-नागर में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जैनपुर-नागर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 3 जुलाई को गांव के ही राजेंद्र, गौतम और शिवम ने गाली-गलौज के बाद उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद घायल का उपचार मोतीझील स्थित अस्पताल में कराया गया।
पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना जसवंतनगर में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
