इटावा/जसवंतनगर: मिशन शक्ति अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन गुमशुदा युवतियां सकुशल बरामद
M.S verma
Manoj kumar
मिशन शक्ति अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन गुमशुदा युवतियां सकुशल बरामदजसवंतनगर/इटावा। महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना जसवंतनगर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती घर लौटने पर पूछताछ में बताया कि वह पढ़ाई एवं महिला अकादमी गोरखपुर में प्रवेश संबंधी जानकारी लेने गई थी। उसने अपने साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से इनकार किया।
इसके अलावा यादव नगर क्षेत्र की एक गुमशुदा युवती तथा एक अन्य बालिग युवती को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सभी मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
थाना जसवंतनगर पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन या निकटतम थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
