इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर के दो गांवों में दो युवतियों ने विषाक्त पदार्थ खाया, सीएचसी में उपचार जारी
M.S verma
Manoj kumar
जसवंतनगर के दो गांवों में दो युवतियों ने विषाक्त पदार्थ खाया, सीएचसी में उपचार जारी
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को दो युवतियों द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरकूपुर गांव की 19 वर्षीय युवती ने कथित रूप से खेतों में प्रयोग होने वाली विषाक्त दवा का सेवन कर लिया। वहीं नगरिया जसोहन गांव की 20 वर्षीय युवती ने परिजनों की डांट से आहत होकर चूहामार दवा खा ली।
दोनों युवतियों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को निगरानी में रखा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका उपचार जारी है।
