इटावा/जसवंतनगर: बलैयापुर में पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने तहसील प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
M.S verma
Manoj kumar
बलैयापुर में पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने तहसील प्रशासन से लगाई न्याय की गुहारजसवंतनगर/इटावा। विकासखंड जसवंतनगर के ग्राम बलैयापुर निवासी मनोज बाबू कठेरिया ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने नायब तहसीलदार जसवंतनगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर लंबे समय से कब्जा कर रखा है और उसे उसका वैधानिक अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, उसने कई बार संबंधित लोगों से भूमि खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन हर बार उसे धमकियां देकर टाल दिया गया। उसका आरोप है कि विरोध करने पर कहा जाता है कि शिकायत कहीं भी कर लो, जमीन खाली नहीं की जाएगी।
मनोज बाबू कठेरिया ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत पहले मंडलायुक्त कानपुर और जिलाधिकारी इटावा से भी कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इससे परेशान होकर उसने एक बार फिर तहसील प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
नायब तहसीलदार नेहा सचान ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी भूमि की पैमाइश कराकर यदि कब्जा अवैध पाया जाता है तो उसे तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बाइट पीड़ित