इटावा/जसवंतनगर: दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलेगा, चेयरमैन ने सर्वे और बैठक का दिया आश्वासन

M.S verma

Manoj kumar 

दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलेगा, चेयरमैन ने सर्वे और बैठक का दिया आश्वासन
जसवंतनगर। नगर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला दिव्यांग संगठन के प्रतिनिधि मनीष कुमार ने नगर चेयरमैन से मुलाकात कर दिव्यांगजनों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया।
मनीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कई दिव्यांग ऐसे हैं जिन्हें अब तक ट्राइसाइकिल, बैसाखी, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि कई लोगों तक योजनाओं की जानकारी ही नहीं पहुंच पाती, जिसके कारण वे सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने बताया कि चेयरमैन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नगर क्षेत्र के दिव्यांगजनों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी समस्याएं सुनकर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बैठक के दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर के सभी 25 वार्डों में दिव्यांगजनों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पार्षदों, जिला दिव्यांग संगठन के पदाधिकारियों और उनकी टीम के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
चेयरमैन ने कहा कि नगर का कोई भी पात्र दिव्यांग सरकारी सहायता से वंचित न रहे, इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
         बाइट चेयरमैन जसवंत नगर सत्यनारायण पुद्दल