इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में रेहान होटल एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ, गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जसवंतनगर में रेहान होटल एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ, गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जसवंतनगर, इटावा। कस्बा के फक्कड़पुरा मोहल्ले में रेहान होटल एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर अध्यक्ष सत्यनारायण उर्फ पुद्दल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, सांसद प्रतिनिधि समीम, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हाजी एहसान मियां पेंटर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रेस्टोरेंट के संचालक रेहान खान ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को ताजा, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यहां शाकाहारी के साथ-साथ स्वादिष्ट नॉनवेज व्यंजन भी हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि बेहतर स्वाद और उत्कृष्ट सेवा सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी कारीगरों को आगरा से बुलाया गया है। ग्राहकों के आरामदायक बैठकर भोजन करने की समुचित व्यवस्था भी होटल में की गई है।
रेहान खान ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार उनके होटल में आकर भोजन का स्वाद अवश्य लें और अपनी सेवा का अवसर प्रदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद, स्वच्छ वातावरण और अच्छी सेवा का अनुभव मिलेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान रेहान खान ने उपस्थित अतिथियों का शॉल एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया। समारोह में भागीरथ उर्फ करू, राशिद सिद्दीकी, फारूक मियां, हाजी पाक मोहम्मद, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद हाशिम, बबलू सभासद, दिलीप सभासद, सुल्तान, जाहिर, राशिद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रेहान खान को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यवसाय की सफलता की कामना की।
