इटावा/जसवंतनगर: घर से निकले व्यक्ति का तालाब में मिला श0 V, परिजनों में मचा कोहराम
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
घर से निकले व्यक्ति का तालाब में मिला श0 V, परिजनों में मचा कोहरामजसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम धरवार निवासी 46 वर्षीय सुशील राठौर का शव शनिवार को बलरई मार्ग किनारे स्थित एक तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श0व0 को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सुशील राठौर पुत्र जबर सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार दोपहर करीब दो बजे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।तलाश के दौरान शनिवार को बलरई गांव की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित तालाब में उनका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन देवी, दो बेटे तथा दो बेटियां खुशी और अनामिका को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब पीने का आदी होने की बात सामने आई है। आशंका है कि नशे की हालत में पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया होगा। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


