देवघर: रिषिका ब्युटी पार्लर एवं शैल बुटिक कलाथ स्टोर का भव्य शुभारम्भ
रिषिका ब्युटी पार्लर एवं शैल बुटिक कलाथ स्टोर का भव्य शुभारम्भ
देवघर। स्थानीय राम रतन बक्सी रोड स्थित पंचमुखी चौक के निकट रिषिका ब्युटी पाल'र एवं शैल बुटिक क्लॉथ शॉप का भव्य शुभारम्भधूमधाम व उल्लास के साथ किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर पूरोहितों द्वारा प्रतिष्ठान की विधिवत पूजा की गई। मौके पर, राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने कहा कि इस प्रतिष्ठान के शुभारम्भ होने से महिलाओं व लड़कियों के आधुनिक फैन्सी परिधान चुनिन्दा कलेक्शन के साथ बेस्ट क्वालिटी का अब रियायती उचित आकर्षक दर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगा। प्रतिष्ठान की संचालिका सक्रिय समाजसेवी ममता कुमारी ने कहा कि हमारे पार्लर में लेडीजों के लिए सभी प्रकार के आधुनिक हेयर कट, मेकअप, फेशियल, ट्रीटमेन्ट एवं आईब्रों इत्यादि की सुविधा आकर्षक दर पर उपलब्ध है। ममता कुमारी ने आगत अतिथियों का तहे दिल से स्वागत किया। साथ ही, धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। ममता कुमारी ने कहा कि हमारे यहां एक ही छत के नीचे सौंदर्य प्रसाधन एवं आधुनिक परिधान की संपूर्ण सुविधा मिलेगी।
