इटावा/जसवंतनगर: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने आयोजित की संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
M.s verma
Manoj kumar
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने आयोजित की संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेशजसवंतनगर (इटावा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई जसवंतनगर द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संचालक रामनरेश शर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बटेश्वरी दयाल प्रजापति, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया तथा पूर्व विभाग सहसंयोजक दीपक वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संयोजन नगर सहमंत्री विजय नंदवंशी ने किया, जबकि संचालन तहसील संयोजक रोहित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कुणाल दुबे, लक्की गुप्ता, विकास कश्यप सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
Tags:
इटावा

