इटावा/इटावा: जसवंतनगर में शिवपाल यादव ने किया दो नए प्रतिष्ठानों का उद्घाटन, भाजपा और ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
जसवंतनगर में शिवपाल यादव ने किया दो नए प्रतिष्ठानों का उद्घाटन, भाजपा और ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशानाजसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कस्बे में दो नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों का उद्घाटन किया। उन्होंने छिमारा रोड स्थित शिवम फिलिंग स्टेशन तथा बड़ा चौराहा स्थित श्रीजी मार्केट में संजना ज्वेलर्स का फीता काटकर शुभारंभ किया।
शिवम फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर रामनरेश उर्फ पप्पू यादव (आरामशीन वाले) ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। बताया गया कि फिलिंग स्टेशन का शुभ मुहूर्त लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुका था और एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक ने विधिवत उद्घाटन किया। वहीं संजना ज्वेलर्स के संचालक शोभित गुप्ता ने भी उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि "उन्हें तो सब जानते हैं। पहले वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में क्या-क्या कहते थे। उनका इलाज अब कोई विशेषज्ञ डॉक्टर ही कर सकता है।"मेरठ प्रकरण पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए था। उनका कहना था कि जहां किसी लड़की की हत्या हुई हो, वहां पुलिस और प्रशासन को बेहद संवेदनशील होकर कार्रवाई करनी चाहिए।भाजपा पर हमला बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। वहीं भाजपा सांसद साक्षी महाराज के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके और साक्षी महाराज के पुराने संबंध रहे हैं तथा कठिन समय में उन्होंने हमेशा उनकी मदद की है।संजना ज्वेलर्स के उद्घाटन के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने दोनों प्रतिष्ठानों की उन्नति और सफलता की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, कुमदेश यादव, जिला पंचायत सदस्य बुजबीर सिंह यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्रीप्रकाश डीलर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव, मोंटी यादव, अजेंद्र गौर, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप, रामवीर यादव, सुरेश यादव, राजपाल यादव, विनोद यादव, गौरव यादव, एडवोकेट यशपाल, नरेंद्र मिश्रा, श्री कॉल स्टोर मैनेजर, रतन पांडे, स्थानीय व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिवम फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर पप्पू यादव की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई।
Tags:
इटावा





