इटावा/जसवंतnagar: राष्ट्र सेवा के बाद घर लौटे सूबेदार विद्याराम यादव का भव्य स्वागत, भारत माता के जयकारों से गूंजा इटावा-जसवंतनगर
प्रशांत यादव
राष्ट्र सेवा के बाद घर लौटे सूबेदार विद्याराम यादव का भव्य स्वागत, भारत माता के जयकारों से गूंजा इटावा-जसवंतनगरइटावा। भारतीय सेना के सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सूबेदार पद पर राष्ट्र सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होकर लौटे विद्याराम यादव का इटावा और जसवंतनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं भावभीना स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोगों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना के जवानों के प्रति आमजन के मन में कितना सम्मान और गर्व है।
सेवानिवृत्त सूबेदार विद्याराम यादव के इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही बड़ी संख्या में परिजन, भूतपूर्व सैनिक, रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और युवा उनका स्वागत करने पहुंचे। भारत माता की जय के गगनभेदी नारों, ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और रंग-गुलाल के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।इसके बाद इटावा से जसवंतनगर होते हुए उनके पैतृक गांव ज्वालापुर तक भव्य स्वागत रैली निकाली गई। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। गांव पहुंचने पर घर-घर आरती उतारी गई और ग्रामीणों ने अपने वीर सपूत का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान भारतीय रेल इटावा स्टेशन के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य, रेलवे कर्मचारी, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में उनकी धर्मपत्नी ऊषा देवी, भाई राजबीर सिंह एवं ब्रह्मदेव यादव, पुत्र विपिन यादव, सचिन यादव, अभिषेक, शिवा सहित शिवांग, प्रशान्त, ऋतिक, रजत, शिवम, जीतू, मंथन, दीपक, आदेश, हर्षित, अनूप, बंटू, लालू और अन्य नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और रंग-गुलाल के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
राष्ट्र सेवा से लौटे वीर सैनिक के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।


