मंत्री नंदी का जन्मदिन 12 जुलाई को मनाया जाएगा,फर्रुखाबाद में कार्यक्रम, हमले की बरसी पर रुद्राभिषेक भी होगा
मंत्री नंदी का जन्मदिन 12 जुलाई को मनाया जाएगा,फर्रुखाबाद में कार्यक्रम, हमले की बरसी पर रुद्राभिषेक भी होगा
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का जन्मदिन 12 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर फर्रुखाबाद और प्रयागराज में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह तारीख मंत्री नंदी पर हुए जानलेवा हमले की बरसी भी है, जिसे देखते हुए प्रयागराज में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है।
फर्रुखाबाद शहर मऊदरवाज़ा गल्ला मंडी में समाजसेवी बॉबी गुप्ता के नेतृत्व में 12 जुलाई को एक भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। मंत्री प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मंत्री नंदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।
दीपक गुप्ता ने 12 जुलाई 2010 की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सावन के पवित्र महीने में उस दिन सुबह कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' मनोकामना पूर्ति प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए घर से निकले थे। तभी एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत रास्ते में खड़ी स्कूटी में रिमोट बम से विस्फोट कर उन पर हमला किया गया था।
इस भीषण हमले में इंडियन एक्सप्रेस के एक वरिष्ठ पत्रकार और एक गनर की दुखद मृत्यु हो गई थी। मंत्री नंदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और 7 दिन तक कोमा में रहने के बाद 7 महीने तक अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष करते रहे।
मंत्री प्रतिनिधि ने बताया कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद और सभी की प्रार्थनाओं ने उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकाला। उन्होंने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया, क्योंकि जब दवाएं बेअसर हो रही थीं, तब प्रार्थनाओं ने काम किया।
आगामी 12 जुलाई को सुबह 10:24 बजे प्रयागराज के बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में भगवान महादेव का रुद्राभिषेक पूजन होगा। यह वही समय है जब मंत्री नंदी पर प्राणघातक हमला हुआ था। इस आयोजन का उद्देश्य मंत्री नंदी की प्राणरक्षा के लिए भगवान महादेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करना है।
आयोजकों ने इस दुर्लभ और चमत्कारी मुहूर्त में मंदिर में दर्शन के लिए सभी को आमंत्रित किया है, क्योंकि उनका मानना है कि इस दिन दर्शन से दीर्घायु, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का विशिष्ट योग बनता है।
फर्रुखाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाजसेवी बॉबी गुप्ता, युवा नेता सनी गुप्ता, मनोज रस्तोगी उर्फ पप्पू, गिरीश गुप्ता, शिशांक गुप्ता, राजन गुप्ता, सचिन कुमार, फतेहमीर खान, राजेश कुमार, अमन गुप्ता, विवेक कुमार और बबलू सहित कई लोग सहयोगी रहेंगे। बॉबी गुप्ता ने कहा कि वे हमेशा मंत्री जी के जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाते हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने सभी को प्रयागराज पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।
Tags:
फर्रुखाबाद