यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ पहुंचे,अर्चना राठौर ने किया स्वागत, संगठन की चुनौतियों पर चर्चा
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ पहुंचे,अर्चना राठौर ने किया स्वागत, संगठन की चुनौतियों पर चर्चा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। फर्रुखाबाद से कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं भोजपुर विधानसभा दावेदार अर्चना राठौर अपनी टीम के साथ उनके प्रथम लखनऊ आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुईं।
श्री गौतम के प्रथम लखनऊ आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई गई। यह बैठक नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित की गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश सचिव अर्चना राठौर और शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा भी उपस्थित थे।
बैठक में संगठन के समक्ष जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इन समस्याओं के प्रभावी समाधान का संकल्प लिया गया।
मिशन 2027 के संकल्प के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं में नया विश्वास जगाने और कांग्रेस की विचारधारा तथा राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
इस बैठक में हिलाल शफीकी (प्रदेश सचिव, सोशल मीडिया विभाग), मनोज कुमार (जिला सचिव, सोशल मीडिया विभाग) और वात्सल्य मिश्र सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Tags:
लखनऊ