इटावा/जसवंतनगर: बहोरीपुर में आयुष आपके द्वार शिविर, 78 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 M.S VERMA

MANOJ KUMAR 


बहोरीपुर में आयुष आपके द्वार शिविर, 78 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने दवा वितरित कर रोगों से बचाव की दी सलाह, खुजली, फंगस और जोड़ों के दर्द के मरीज रहे अधिक

जसवंतनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगलारामसुन्दर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नंदिनी गुप्ता ने ग्राम पंचायत बहोरीपुर में 'आयुष आपके द्वार' चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं।

शिविर में कुल 78 मरीजों की जांच की गई। इनमें खुजली, फंगल संक्रमण, श्वास रोग, उदर रोग, खांसी-जुकाम, बुखार, संधिशूल तथा अन्य पुराने (जीर्ण) रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने रोगियों को दवा देने के साथ ही मौसम जनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता अपनाने और संतुलित दिनचर्या रखने की सलाह दी।

इस दौरान भृत्य सत्यप्रकाश, योग प्रशिक्षक अनुज सहित ग्राम पंचायत के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो:बहोरीपुर गाँव में आयोजित 'आयुष आपके द्वार' चिकित्सा शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नंदिनी गुप्ता।