इटावा: डूडा कॉलोनी स्थित गौशाला में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 M.S verma

Manoj kumar 

इटावा: डूडा कॉलोनी स्थित गौशाला में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इटावा। डूडा कॉलोनी लुधपुरा स्थित गौशाला परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ रक्षक अशोक यादव क्रांतिकारी ने नगर चेयरमैन, किसान नेता सनी माधव तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।