इटावा/जसवंतनगर: पति, सास और ससुर पर महिला ने दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

M.S VERMA

MANOJ KUMAR

जसवंतनगर: पति, सास और ससुर पर महिला ने दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कटे खेरा सराय भूपत गांव निवासी हेमा देवी ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पति अनुज कुमार वाहन चालक हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के संदेह को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने जा रही थीं, तभी रास्ते में पति अनुज कुमार, ससुर आशाराम और सास अनीता देवी ने मिलकर दोबारा उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति अनुज कुमार, ससुर आशाराम और सास अनीता देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शुभम वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।