इटावा/जसवंतनगर: रेलमंडी में जनसेवा की पहल, शिव मंदिर पर वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन
M.S verma
Manoj kumar
जसवंतनगर: प्राचीन शिव मंदिर पर वाटर कूलर का उद्घाटन, राहगीरों व श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल पेयजलजसवंतनगर। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के अंतर्गत मोहल्ला रेलमंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमवार को नए वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, वार्ड-10 के सभासद दिलीप कुमार और वार्ड-17 (रेलमंडी मध्य) के सभासद सुधीर यादव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों, श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। वाटर कूलर शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों, स्कूली बच्चों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सुविधा स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रियों के लिए भी लाभदायक साबित होगी।
कार्यक्रम में सारनाम सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, गंभीर सिंह, गिरजाशंकर, कैलाश नारायण त्रिपाठी, संतोष, प्रदीप, दीपक, अनूप, जीतू, गोलू, सचिन, मंथन, हर्षित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
