इटावा/जसवंतनगर: बलैयापुर में तालाब की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर
M.S verma
Manoj kumar
खबर का हुआ असर: बलैयापुर में तालाब की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजरजसवंतनगर/इटावा। ग्राम बलैयापुर में तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। मामले की शिकायत नायब तहसीलदार नेहा सचान से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने तत्काल संज्ञान लिया और राजस्व विभाग की टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ ग्राम बलैयापुर पहुंची, जहां मौके पर पैमाइश एवं निरीक्षण के बाद तालाब की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान चिन्हित अतिक्रमण को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।पूरे अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं भी कानून-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तालाब, चरागाह एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Tags:
इटावा
