अवनीश सिंह जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त,फर्रुखाबाद में 25 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता, संगठन मजबूत करने पर जोर

अवनीश सिंह जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त,फर्रुखाबाद में 25 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता, संगठन मजबूत करने पर जोर

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद:जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला संयोजक अवनीश सिंह को फर्रुखाबाद किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर फर्रुखाबाद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ 25 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह मनोनयन जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) बलवीर सिंह चौहान द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से किया गया। फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने अवनीश सिंह को विधिवत यह पत्र सौंपा।
कायमगंज रोड बारौन स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सचिव सिद्धांत सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान राम शरण राजपूत, राणा प्रताप सिंह, वी पी सिंह, अविनाश यादव, राम सिंह पाल, जोगराम राजपूत, अजीत सिंह, जगदीश सिंह यादव, अमरीस यादव, अवनीश कुमार यादव सहित लगभग 25 लोगों ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि अवनीश सिंह के संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता से जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का किसान प्रकोष्ठ जनपद में और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए जिलाध्यक्ष शीघ्र ही जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने पार्टी नेतृत्व, विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया', प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बलवीर सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।