लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता के निर्देश"

 लखनऊ डेस्क प्रदीप शुक्ला 


"लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता के निर्देश"

लखनऊ में घटित दर्दनाक अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। CM ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ₹5 लाख और घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश CM ने दिए हैं। साथ ही घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को सख्त आदेश दिए।

CM योगी ने कहा कि अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराकर मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के आदेश दिए गए हैं।

CM ने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।


प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायल व्यक्तियों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराई जाए।