इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में मुस्लिम समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग

 M.S verma

Manoj kumar 


जसवंतनगर में मुस्लिम समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज करने की उठाई मांग

जसवंतनगर, इटावा। पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) एवं उम्मुल मोमिनीन के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में शनिवार को जसवंतनगर में मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन संविधान और कानून के दायरे में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत एफआईआर दर्ज करने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कथित टिप्पणियों से देश-विदेश के करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून के अनुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनका विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से किया गया है तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया और कानून के शासन पर पूरा विश्वास है।

ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट जामीन खान, हाजी नसीम सिद्दीकी, इफ़्तेखार फारूकी, पाक मोहम्मद, अब्दुल हक़, अब्दुल्लाह अंसारी, जेनुल आब्दीन, नाज़िम, समीम खान, आसिफ, जुनेद सिद्दीकी, फ़राज़ वारसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं महिलाओं में असगरी फातिमा, तराना बेगम, इमरोज़ बेगम, अंजुम, रहीसा समेत अन्य महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।