इटावा/जसवंतनगर: थाना जसवंतनगर में अनूप कुमार पाण्डेय ने सिटी इंचार्ज का संभाला कार्यभार

M.S verma

Manoj kumar 

थाना जसवंतनगर में अनूप कुमार पाण्डेय ने सिटी इंचार्ज का संभाला कार्यभार

जसवंतनगर (इटावा)। थाना जसवंतनगर में उपनिरीक्षक अनूप कुमार पाण्डेय ने सिटी इंचार्ज के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

अनूप कुमार पाण्डेय इससे पहले कानपुर देहात जनपद के थाना रूरा अंतर्गत सिठमरा चौकी के अलावा करीब सात वर्षों तक कानपुर देहात में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जसवंतनगर में नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उनसे बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई। अनूप कुमार पाण्डेय ने नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।