इटावा/जसवंतनगर: दिनदहाड़े घर के सामने से साइकिल उड़ाकर ले गए चोर, ग्रामीणों में दहशत
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
दिनदहाड़े घर के सामने से साइकिल उड़ाकर ले गए चोर, ग्रामीणों में दहशतजसवंतनगर (इटावा)। थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम जनकपुर में घर के बाहर खड़ी एक साइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जनकपुर निवासी इंदल सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने खड़ी राखी कंपनी की साइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी साइकिल का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोर की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
