इटावा/जसवंतनगर: रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन घायल
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन घायलजसवंतनगर। नगर के कचौरा घाट मार्ग स्थित मोहल्ला रेल मंडी के रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार को तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, बुलेट बाइक पर सवार सिसहाट निवासी सुनील (48) पुत्र रमेश चंद्र और नवनीत (42) पुत्र जयपाल यादव दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।वहीं दूसरी ओर आर-15 बाइक चला रहा बिलासपुर निवासी अमन (18) पुत्र शिवराम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
घटना की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।
फोटो: बुलेट चालक व बुलेट सवार
