इटावा/जसवंतनगर: परसौआ में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक व अन्य फरार
M.S VERMA
MANOJ KUMAR
परसौआ में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक व अन्य फरार
जसवंतनगर, इटावा। जसवंतनगर थाना पुलिस ने रविवार को ग्राम परसौआ में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस की दबिश के दौरान खनन में लगे ट्रैक्टर चालक, जेसीबी चालक एवं अन्य लोग मौके से वाहन लेकर फरार हो गए।
थाना उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने बताया कि पुलिस को ग्राम परसौआ में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां जेसीबी मशीन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। पुलिस को देखते ही खनन में शामिल लोग अपने वाहन लेकर मौके से भाग निकले।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। पुलिस अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Tags:
इटावा
