सपा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन,किसानों के मुआवजे, बिजली कटौती और ओबीसी जनगणना पर मांग
सपा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन,किसानों के मुआवजे, बिजली कटौती और ओबीसी जनगणना पर मांग
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 94552755077
फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने 4 जून 2046 को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में फतेहगढ़ पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजे, अघोषित बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई और खराब हैंडपंप जैसी जन-समस्याओं को लेकर मांगें रखी गईं।
पार्टी ने लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के एवज में किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
ज्ञापन में जनगणना प्रक्रिया में ओबीसी कॉलम शामिल करने की भी मांग की गई। पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि वर्तमान जनगणना में एससी और एसटी के लिए कॉलम हैं, लेकिन ओबीसी के लिए कोई विकल्प नहीं है, जबकि देश और प्रदेश में ओबीसी की बड़ी आबादी है। इसे ओबीसी समाज के साथ भेदभाव बताया गया, जिससे उनकी वास्तविक स्थिति का सही मूल्यांकन नहीं हो पाएगा। समाजवादी पार्टी ने जनगणना प्रपत्र/ऐप और सॉफ्टवेयर में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग की।
भीषण गर्मी के बीच शहर समेत पूरे जनपद में घंटों-घंटों के अघोषित पावर कट से आम जनता त्रस्त है। पार्टी ने मांग की कि अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और तय व्यवस्था के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
गर्मी के इस मौसम में शहर और जिले के अन्य कस्बों, बाजारों, चौराहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पानी पीने की समुचित व्यवस्था नहीं है। भू-जल स्तर गिरने से समस्या और गंभीर हो गई है। प्रशासन से मांग की गई कि सभी खराब पड़े हैंडपंप तत्काल ठीक कराए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई टैंकर या नए प्याऊ लगाकर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
समाजवादी पार्टी ने डीजल, पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की भी मांग की। पार्टी का कहना है कि बढ़ती कीमतें किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से किसानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, क्योंकि उन्हें अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में दोगुनी लागत लगानी पड़ रही है, जबकि फसलें सस्ती बिक रही हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, वरिष्ठ नेता डॉ. जे.पी. सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य, अजीत यादव, सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, पुष्पेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह (भोला यादव), सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया प्रधान, जिला सचिव विनीत परमार, प्रशांत सिंह राठौर, सभासद मुदस्सिर खां, सभासद नौशाद अहमद, प्रमोद कुमार एडवोकेट, अशोक कुमार पाल एडवोकेट, अचल प्रताप सिंह एडवोकेट, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समीर यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव शाक्य, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, अभय यादव और अंकुर शाक्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद फतेहगढ़