कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद फर्रुखाबाद पहुंचे,दिवंगत सपा महासचिव के परिवार को दी सांत्वना, भाजपा नेता से भी मिले
कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद फर्रुखाबाद पहुंचे,दिवंगत सपा महासचिव के परिवार को दी सांत्वना, भाजपा नेता से भी मिले
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452855077
कांग्रेस युवा नेता उमर खुर्शीद और यूथ प्रदेश महासचिव जुनैद खान ने फर्रुखाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता तौफीक खां उर्फ शिब्ली से मुलाकात की, दिवंगत सपा प्रदेश महासचिव मतीन खां के परिवार को सांत्वना दी और कायमगंज में हजरत जूही बाबा की दरगाह पर आयोजित उर्स में शिरकत की।
फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला खटकपुरा इज्जतखां स्थित भाजपा नेता तौफीक खां उर्फ शिब्ली के निवास पर कांग्रेस नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। शिब्ली ने खुर्शीद को समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। इस अवसर पर युवा नेता उमर खुर्शीद ने खटकपुरा क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान सपा, सुवजन सभा महानगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी और भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इसके बाद, कांग्रेस नेताओं ने घेर शामूखां स्थित दिवंगत समाजवादी प्रदेश महासचिव मतीन खां के निवास पर उनके बेटे फरहान खां से मुलाकात की। श्री खुर्शीद ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि फर्रुखाबाद ने एक अच्छा नेता खो दिया है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने फरहान खां को आश्वासन दिया कि उनकी हरसंभव समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर फरहान खां, सलमान कबीर और जीशान खां उपस्थित थे।
कायमगंज में हजरत जूही बाबा की दरगाह पर आयोजित उर्स में भी कांग्रेस युवा नेता उमर खुर्शीद और यूथ प्रदेश महासचिव जुनैद खान ने शिरकत की। यह दरगाह सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है और अमन-भाईचारे की मिसाल पेश करती है। दरगाह के सज्जादानशीन ने युवा नेता उमर खुर्शीद और जुनैद खान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उमर खुर्शीद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सलमान कबीर ने बताया कि दिवंगत मतीन खान के निधन पर समाजवादी पार्टी के केवल वही नेता पहुंचे, जिनके उनसे व्यक्तिगत संबंध थे। उन्होंने यह भी कहा कि मतीन खान ने अपना पूरा जीवन समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित किया, लेकिन उनके निधन पर सपा का कोई जिलाध्यक्ष या पदाधिकारी उनसे मिलने नहीं आया और न ही फोन पर हालचाल पूछा।
इन बातों से यह सवाल उठता है कि क्या समाजवादी पार्टी केवल मुस्लिम वोटों की राजनीति करती है। यह भी सवाल उठाया गया कि यदि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल नहीं होती, तो 2027 के चुनाव में मुस्लिम वोटरों के समाजवादी पार्टी से दूर होने की आशंका है। फर्रुखाबाद के एक दिग्गज नेता, प्रदेश महासचिव मतीन खान के निधन के बाद भी उनके परिवार की स्थिति पर सवाल उठते हैं कि क्या समाजवादी पार्टी केवल मुस्लिम वोटों की ही अपेक्षा रखती है। यह आरोप भी लगाया गया कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम समाज को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है, डॉ. नवल किशोर हों, सुमन मौर्य हों या कोई अन्य नेता l पिछले चुनाव में मतीन खां ने नवल किशोर और, सुमन मौर्य को चुनाव लड़ाया था काफीअच्छी भूमिका निभाई थी और मुस्लिम समाज से काफी वोट समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को दिलवाया था
Tags:
फर्रुखाबाद