इटावा/जसवंतनगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जसवंतनगर पुलिस का सराहनीय कदम, किया वृक्षारोपण

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर जसवंतनगर पुलिस का सराहनीय कदम, किया वृक्षारोपण

जसवंतनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी (CO) जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी कमल भाटी एवं समस्त पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। CO आयुषी सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।