इटावा: इटावा के युवाओं को रोजगार के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन, हरीश लोधी राजपूत का बड़ा
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
इटावा महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा प्रत्याशी हरीश लोधी राजपूत ने युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा बयान दिया हैहरीश लोधी राजपूत ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद और सत्ता में काम करने का अवसर मिला, तो इटावा के युवाओं को रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, सूरत और अन्य बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा हरीश लोधी राजपूत ने कहा कि उनका लक्ष्य इटावा में ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना है, ताकि युवा अपने परिवार के साथ रहकर अपने शहर में ही सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सकें उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इटावा में रोजगार सृजन के लिए ठोस प्रयास नहीं किए, जिसके कारण बड़ी संख्या में युवाओं को दूसरे शहरों में नौकरी की तलाश में जाना पड़ता है
हरीश लोधी राजपूत ने कहा कि इटावा भौगोलिक और यातायात की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जिला है यहां रेल और सड़क संपर्क की बेहतर सुविधाएं मौजूद हैं, इसलिए बड़े उद्योगों और कंपनियों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं यदि उद्योग स्थापित किए जाएं तो हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकता हैहरीश लोधी राजपूत ने जनता से वादा करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे इटावा को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनियों और उद्योगों को इटावा में लाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेंगे, जिससे जिले का आर्थिक और सामाजिक विकास तेजी से हो सकेगा।
"मेरा सपना है कि इटावा का कोई भी युवा रोजगार के लिए अपने घर-परिवार से दूर जाने को मजबूर न हो हम इटावा में ही रोजगार के अवसर पैदा करेंगे और जिले को विकास की नई पहचान दिलाएंगे।"
