इटावा: जनसंपर्क अभियान में हरीश लोधी राजपूत को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद, क्षेत्रवासियों ने जताया समर्थन

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा


इटावा महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा प्रत्याशी हरीश लोधी राजपूत को जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की

क्षेत्रवासियों का कहना है कि हरीश लोधी राजपूत लगातार आम जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं जरूरतमंदों और गरीब परिवारों की सहायता के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं, जिसके कारण उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है

जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों ने हरीश लोधी राजपूत को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए युवा नेतृत्व की आवश्यकता है वहीं युवाओं, माताओं और बहनों ने भी उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया

विधानसभा क्षेत्र में हरीश लोधी राजपूत की लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि उनका नाम आज हर वर्ग के लोगों की जुबान पर है और वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं

इस मौके पर हरीश लोधी राजपूत ने सभी बुजुर्गों, युवाओं, माताओं और बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो प्यार, सम्मान और आशीर्वाद मिल रहा है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे