इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर की बेटी पूजा कश्यप का एम्स गोरखपुर में नर्सिंग अधिकारी पद पर चयन

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


जसवंतनगर की बेटी पूजा कश्यप का एम्स गोरखपुर में नर्सिंग अधिकारी पद पर चयन

जसवंतनगर। क्षेत्र की होनहार छात्रा पूजा कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एम्स गोरखपुर में नर्सिंग अधिकारी पद पर चयनित होकर जसवंतनगर एवं अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है।

पूजा कश्यप, चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, जसवंतनगर की बी.एससी. नर्सिंग की छात्रा हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि पूजा की सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। वहीं संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

पूजा कश्यप की सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि लगन और मेहनत के बल पर बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।